लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी में स्थित बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित ऑडिटोरियम में एक छात्र के साथ मारपीट की घटना सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आशियाना थाने में तीन नामजद छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विश्वविद्यालय के कुलानुशासक रामचन्द्रा ने बताया कि 14 अप्रैल को ऑडिटोरियम में छात्र हिमांशु मिश्रा के साथ मारपीट की घटना हुई। घटना की जांच में सीसीटीवी फुटेज अहम साबित हुई जिसके आधार पर तीन छात्रों की मुख्य रूप से संलिप्तता सामने आई।आरोपित छात्रों की पहचान कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के अभिषेक कुमार, लोक प्रशासन विभाग के अंकित यादव और विधि विभाग के वात्सल्य प्रियवर्धन के रूप में हुई है। तीनों अलग अलग विभागों के छात्र हैं। कुलानुशासक के मुताबिक घटना में शाम...