प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 14 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव और सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाबासाहब ने अपना जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने न केवल असमानताओं को दूर करने का मार्ग दिखाया, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों को मजबूत करने में भी अग्रणी भूमिका निभाई। सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने हर वर्ग को समान अधिकार और अवसरों की स्वतंत्रता देने वाला संविधान देकर हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी। यह भी पढ़ें- देश सेवा को समर्पित रहा डॉ. आंबेडकर का जीवन ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.