बाबासाहेब की जयंती पर दुगोला आयोजित
जहानाबाद, अप्रैल 17 -- करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखण्ड के गाजीपुर गाव में डॉ अंबेडकर विचार मंच के तत्वाधान बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर दुगोला का महा मुकाबला गुड्डू आनंद एवं धर्मेंद्र धड़कन के बीच आयोजित किया गया। दोनों कलाकारों ने रात भर बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर के विचारों को दर्शकों के बीच परोसने का काम किया एवं बाबा साहब के संघर्षों को याद दिलाते हुए लोगों को शिक्षित बनो ,संगठित रहो एवं संघर्ष करने का प्रेरणा देते हुए रात भर लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मखदुमपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सतीश दास ने किया। अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष सुजीत सक्सेना ने मंच की अध्यक्षता करते हुए बाबा साहब के सिद्धांतों की विस्तार से व्याख्या की। अन्य वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन चरित्र एवं संघर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.