देवघर, मार्च 28 -- देवघर,प्रतिनिधि। द्वादश ज्योतिर्लिंग में से सर्वश्रेष्ठ बाबा वैद्यनाथाधाम में चैत शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को बाबा वैद्यनाथ मंदिर सहित शहरी इलाका एवं ग्रामीण इलाकों के सैकड़ों बजरंगबली मंदिरों में हर्षोल्लास से विधिवत रामनवमी का त्योहार मनाया गया। इस दौरान बाबा वैद्यनाथ प्रांगण स्थित बजरंगबली मंदिर में तीर्थ पुरोहित द्वारा विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने भी बजरंगबली की पूजा अर्चना कर मंगलकामना की। वहीं बजरंगी चौक, शिवलोक हनुमानगढ़ी, सत्संग चौक, तिवारी चौक, बरमसिया चौक, रांगा मोड़, बैजनाथपुर चौक, बाजला चौक, बंपास टाउन, कास्टर टाउन, ऊपर बिलासी, कल्याणपुर, पुरनदाहा, कोरियासा, रोहिणी, जसीडीह,संथाली, राम नगर, कालीपुर, गोपालपुर सहित जिले के सैकड़ों बजरंगबली मंदिरों में बजरंगबली की विधिवत पू...