देवघर, जुलाई 17 -- देवघर कार्यालय संवाददाता द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ की पावन नगरी में बांग्ला श्रावण की शुरुआत आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि संक्रांति शुक्रवार को हो गयी। इसके साथ ही पूरा माहौल शिवमय हो गया है। इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। बाबानगरी में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने कमर कस ली है। ​बांग्ला श्रावण की शुरुआत के साथ ही बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण और पूरे देवघर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है। यह विशेष मासव्यापी मेला 17 अगस्त तक चलेगा। इस एक महीने की अवधि में बाबानगरी में चौबीसों घंटे बोल-बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहेंगे। ​इस मेले की सबसे बड़ी विशेषता इसका बहुसांस्क...