देवघर, मार्च 6 -- देवघर, प्रतिनिधि जिले में होली का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी सौरभ पूरी तरह मुस्तैद रहे। बुधवार को एसपी ने नगर के साथ मोहनपुर, रिखिया, कुंडा और जसीडीह थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात पुलिस जवानों से मुलाकात कर उत्साहवर्धन किया। भ्रमण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और मिठाई भी खिलाई। जवानों से कहा कि होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। किसी भी तरह के असामाजिक तत्वों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों या आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अगर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.