देवघर, अगस्त 2 -- देवघर,प्रतिनिधि। बाघमारा स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर (बैजूधाम) के सह पुजारी डब्लू शर्मा ने सनातन आस्था और भक्ति का एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। वे बाबा वैद्यनाथधाम देवघर से भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ास्थली श्री वृंदावनधाम तक की लगभग 1000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने के लिए पैदल पदयात्रा पर निकल पड़े हैं। ​पुजारी डब्लू शर्मा की यह यात्रा साधारण पदयात्रा नहीं, बल्कि एक कठिन साधना है। उन्होंने यात्रा की शुरुआत में ही यह कठोर संकल्प लिया है कि पूरे मार्ग में वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। पूरी यात्रा के दौरान वे केवल जल और फलाहार के सहारे ही अपना सफर तय करेंगे। ​यात्रा की शुरुआत से पूर्व बाघमारा स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना और भगवान की महाआरती की गई। इस अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं, मंदिर ...