बलरामपुर, अगस्त 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की भक्ति में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। मंगलवार को सदर तहसील क्षेत्र के जबदही, महंथपुरवा और चारागाह गांवों से दो दर्जन से अधिक कांवड़ियों का जत्था देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पहले श्रद्धालुओं ने स्थानीय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ से यात्रा की सफलता, सुख-समृद्धि व परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद कांवड़िये बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच बाबाधाम के लिए रवाना हुए। जयकारों से गांव का माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया। यह भी पढ़ें- Banka News: श्रावणी मेला:तीखी धूप में तपता रहा कांवरिया पथ, आस्था ने नहीं थमने दिए कदम परिजन और ग्रामीण भी श्रद्धालुओं को यात्रा की शुभकामनाएं देने के ल...