कोडरमा, मार्च 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर में जलाभिषेक करने के बाद बाबा बासुकीनाथ तक दंडवत यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग कॉरिडोर बनाने की मांग की है। सोमवार को विधानसभा के शून्यकाल में यह मामला उठाते हुए डॉ. नीरा यादव ने कहा कि सावन महीने में सुल्तानगंज से जल उठाकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं और वहां बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने के बाद बाबा बासुकीनाथ तक दंडवत यानि अष्टांग प्रणाम करते हुए यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष हजारों श्रद्धालु इस प्रकार दंडवत यात्रा करते हैं, लेकिन उनके लिए अलग से कॉरिडोर की कोई व्यवस्था नहीं है। सड़क पर दंडवत करने के दौरान वाहनों के गुजरने से छींटे पड़ते हैं और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।डॉ. नीरा यादव ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.