जमशेदपुर, अगस्त 6 -- कांवरियों की सेवा के लिए गोविंदपुर के युवकों की एक सेवा संस्था ने बाबाधाम के मार्ग पर दुम्मा बॉर्डर में सहायता शिविर लगाया है। संस्था के अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शिविर में पहुंचे और कांवरियों की सेवा की। विधायक ने संस्था के सदस्यों के प्रयास की सराहना की। अजय ने कहा कि शिविर पूरे श्रावण मास तक संचालित होगा। कांवरियों को निःशुल्क भोजन, विश्राम, पेयजल, दवा समेत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने 30 जुलाई को सेवा शिविर का उद्घाटन किया था। यह भी पढ़ें- विश्व हिंदू परिषद का कांवड़ सेवा शिविर शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...