बाबाधाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था
गिरडीह, अगस्त 13 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत परगोडीह, पोबी और मिर्जागंज क्षेत्र से कांवरियों का एक जत्था देवघर बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए उत्साह और उमंग के साथ रवाना हुआ। रवानगी से पूर्व कांवरियों ने स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। इस धार्मिक यात्रा में प्रवीण राय, राजा राम, प्रभाकर गुप्ता, रविंदर राम समेत कई अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ पर जलार्पण करेंगे। यह भी पढ़ें- Pakur News: महेशपुर सिंह वाहिनी कांवरिया संघ के छह सदस्यीय कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.