चतरा, जुलाई 31 -- चतरा, प्रतिनिधि। श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। राज्य के कई जिलों से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें और अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू की गई हैं, लेकिन चतरा जिले के श्रद्धालुओं को इस बार भी ऐसी किसी विशेष सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। चतरा जिले में रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं के सामने आवागमन की बड़ी समस्या बनी रहती है। वहीं, देवघर के लिए जिला मुख्यालय से किसी प्रकार की विशेष बस सेवा भी शुरू नहीं की गई है। ऐसे में अधिकांश श्रद्धालु अपने निजी वाहन, बाइक या चार पहिया वाहनों से ही बाबाधाम की यात्रा करते हैं। यह भी पढ़ें- बाबाधाम जाने वाले शिवभक्तों को विशेष ट्रेन का है इंतजार निजी स्तर पर कुछ लोग वाहन बुक कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए...