अररिया, अप्रैल 6 -- अररिया, निज प्रतिनिधि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर के पनार नदी स्थित बाबाजी कुटिया बजरंग बली मंदिर में मंगलवार यानी कल से महाअष्याम संकीर्तन शुरू होगा। इस महाअष्याम की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। महाअष्याम शुरू होने से पहले सोमवार यानी आज से रामायण पाठ शुरू होगा। रामायण पाठ मंगलवार को समापन होने के बाद महाअष्याम शुरू होगा जो रविवार तक चलेगा। मां खड्गेश्वरी के साधक श्री नानू बाबा ने बताया कि इस महाअष्याम में जिले के प्रसिद्ध दर्जनों कीर्तन मंडली भाग लेगें। यह महाअष्याम रविवार की सुबह समापन होने के बाद खिचड़ी का भंडारा का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों भक्त प्रसाद को ग्रहण करेंगे। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है। काली मंदिर के सक्रिय कार्यकर्ता अरुण मिश्रा ने बताया कि अररिया में बाबाजी कुटिया में ...