विकासनगर, मार्च 26 -- चकराता वन प्रभाग के अंतर्गत बाबर रेंज मुख्यालय कंडोला में एक दिवसीय वन सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य फायर सीजन के दौरान वनों को आग से बचाने के लिए जनजागरूकता बढ़ाना रहा। वन क्षेत्राधिकारी बाबर रेंज शिव प्रसाद गैरोला ने कहा कि वनों को आग से बचाने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। महिलाओं को वन संरक्षण, संवर्धन और वन्यजीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति जागरूक रहना होगा। समाजसेवी सुरेंद्रा बिजल्वान ने कहा कि महिलाएं यदि सामूहिक रूप से आगे आएं तो वनाग्नि पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को रोजगार देकर हम वनों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर वन दरोगा वर्णिका नौटियाल,...