नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बाबर आजम टी20 क्रिकेट के नए सुल्तान बन गए हैं। सबसे कम मैचों में टी20 क्रिकेट में 12000 रन बनाने वाले वे पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के महान ओपनर क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्होंने धराशायी कर दिया है। विराट कोहली तो तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। विराट कोहली अभी तक दूसरे नंबर पर थे, लेकिन क्रिस गेल अब दूसरे नंबर पर होंगे, जो अभी तक इस रिकॉर्ड को अपने नाम किए हुए थे। बाबर आजम ने पेशावर जाल्मी वर्सेस कराची किंग्स पीएसएल मैच में 51 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली। इसी पारी के दौरान उनके टी20 क्रिकेट में रनों की संख्या 12000 के पार चली गई। बाबर आजम ने 338वीं पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया है। क्रिस गेल ने 343 पारियों में टी20 क्रिकेट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.