नई दिल्ली, मई 4 -- PSZ vs HYDK Highlights- बाबर आजम की अगुवाई वाली पेशावर जालमी ने पीएसएल 2026 फाइनल में हैदराबाद किंग्समेन को 5 विकेट से हराया। इसी के साथ पेशावर जालमी ने अपना दूसरा पाकिस्तान सुपर लीग का टाइटल जीता। वहीं बाबर आजम बतौर कप्तान अपना पहली पहली पीएसएल ट्रॉफी उठाने में कामयाब रहे। हैदराबाद किंग्समेन की टीम पहले बैटिंग करते हुए मात्र 129 रनों पर ही ढेर हो गई। पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं टिक पाई और पेशावर जालमी के सामने 18 ओवर में ही घुटने टेक दिए। पेशावर जालमी ने 130 रनों का यह टारगेट 15.2 ओवर में 5 विकेट शेष रहते हासिल किया। पेशावर जालमी की जीत के हीरो आरोन हार्डी रहे, जिन्हें फाइनल में 4 विकेट चटकाने के साथ-साथ 56 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। यह भी पढ़ें- GT जीता मगर नहीं मिला पॉइंट्स टेबल में फायदा, PBKS की नंबर-1 की कुर्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.