नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। 57 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 45 रनों की पारी खेलने वाले बाबर आजम ने अपने इंटरनेशनल करियर में 16000 रन पूरे कर लिए हैं। इस इस मुकाम को हासिल करने वाले 5वें पाकिस्तानी और दुनिया के कुल 35वें खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि सबसे तेज इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 रन का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाजों की रेस में उन्होंने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ दिया है। सहवाग ने यह कारनामा 402 पारियों में किया था, जबकि बाबर आजम ने यह उपलब्धि 399 पारियों में ही हासिल कर ली। बाबर आजम के नाम टेस्ट क्रिकेट में 4771, वनडे में 6671 और टी20 में 4596 रन दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- शैफाली वर्मा ने अपनी तूफानी फिफ्...