नई दिल्ली, अगस्त 6 -- बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने वेस्टइंडीज दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराई। वेस्टइंडीज ने पहला मैच 90 रनों से जीता जबकि पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में आठ विकेट से अपने नाम किया। वेस्टइंडीड ने क्वींस पार्क ओवल 75 रनों का टारगेट दिया, जिसे पाकिस्तान ने 23.3 ओवर में आसानी से चेज किया। पाकिस्तान ने तीन साल बाद विदेशी सरजमीं पर कोई टेस्ट मैच जीता है। बल्लेबाज बाबर को ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स के साथ संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 31 वर्षीय बाबर ने टेस्ट में पहली बार यह अवॉर्ड हासिल किया। उन्होंने सीरीज में कुल 191 रन बटोरे। वह दूसरे टेस्ट की पहली पारी (88) में शतक से चूक गए थे। उन्होंने दूसरी पारी में नाबाद 24 रन जोड़े और पाकिस्तान को जीत दिलाई।बाबर आजम टॉप 10 में आगे बढ़े वेस्टइंडीज सीर...