नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज में अपनी फिफ्टी तो नहीं पूरी कर पाए, मगर अपनी 45 रनों की शानदार पारी के साथ भी उन्होंने कई रिकॉर्ड्स बनाए। बाबर आजम ने अपनी इस पारी के दम पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 रन का आंकड़ा छूआ, वह ऐसा करने वाले मात्र 5वें पाकिस्तानी बल्लेबाज बने। इसी के साथ बाबर ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में 141 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। जी हां, बाबर आजम ने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले के रूप में अपने वनडे करियर की 141वीं पारी खेली। अब उनके नाम 50 ओवर फॉर्मेट में 53.37 की औसत के साथ 6671 रन हो गए हैं। उनके नाम इस दौरान 20 शतक और 38 अर्धशतक दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- शैफाली वर्मा ने अपनी तूफानी फिफ्टी के दम पर रचा ...