नई दिल्ली, मई 4 -- बाबर आजम की अगुवाई वाली पेशावर जालमी ने हैदराबाद किंग्समेन को हराकर पीएसएल 2026 का खिताब जीत लिया है। हैदराबाद किंग्समेन की टीम पहले बैटिंग करते हुए मात्र 129 के स्कोर पर सिमट गई थी। इस स्कोर का पीछा करने उतरी पेशावर जालमी की टीम ने 16वें ओवर में 5 विकेट रहते जीत दर्ज की। बाबर आजम का यह कुल तीसरा और बतौर कप्तान पहले पीएसएल खिताब था। पाकिस्तान सुपर लीग का खिताब जीतने के बाद बाबर आजम की टीम को 5 लाख यूएस डॉलर की प्राइज मनी से नवाजा गया, जो भारतीय रुपए के हिसाब से लगभग 4.74 करोड़ रुपए बैठती है। यह भी पढ़ें- साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप की रेस में कोहली को किया टॉप-5 से बाहर, अभिषेक नंबर-1 पीएसएल की प्राइज मनी की तुलना अकसर आईपीएल से होती है, मगर उनके टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत की एक सीजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.