संभल, फरवरी 6 -- तहसील क्षेत्र के सिहावली गांव स्थित प्रसिद्ध बाबरे बाबा गोपाल धाम आश्रम में शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। हर वर्ष की भांति 35 दिवसीय श्रीरामचरितमानस के पाठ का समापन विधि-विधान के साथ हुआ। इस अवसर पर आश्रम परिसर में हुए विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पाठ के समापन के बाद साधु-संतों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में क्षेत्र के खरसपा, भमोरी पट्टी, सौंधन, मिलक, सारंगपुर, नारंगपुर, रझेड़ा सलेमपुर, गोंहत, बागड़पुर, नूरपुर, चाचूनागल सहित दर्जनों गांवों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। महिलाओं, पुरुषों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। सेवाभाव में जुटे कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण के साथ व्यवस्थाएं संभालीं। महंत बालक दास ने श्रद्धालुओं को आशीर्वच...