कोलकाता, मई 4 -- बाबरी मस्जिद बनाने के ऐलान और फिर नींव रखकर पश्चिम बंगाल में माहौल को ध्रुवीकरण की दिशा में मोड़ने वाले हुमायूं कबीर ने दोनों ही सीटों पर धमाकेदार जीत हासिल की है। हुमायू कबीर ने मुर्शिदाबाद जिले की नाओदा और रेजीनगर सीट पर एकतरफा जीत दर्ज की। रेजीनगर में वह करीब 59 हजार तो नाओदा में करीब 28 हजार वोट से परचम लहराने में कामयाब रहे। हुमायूं कबीर की दोनों सीटों पर जीत में एक खास बात यह दिखी कि टीएमसी दोनों ही मुस्लिम बहुल सीटों पर तीसरे नंबर पर खिसक गई। भाजपा के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे। बाबरी बवाल से पहले तक टीएमसी के विधायक रहे हुमायूं कबीर ने आम जनता उन्नयन पार्टी नाम से अपना दल बनाया और एआईएमआईएम से गठबंधन किया था। लेकिन वोटिंग से पहले ही बिखराव हो गया था। कबीर का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह कथित तौर पर भाजपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.