बाबरी मस्जिद गिरने पर रोई थीं सोनिया गांधी; भाजपा बोली- आतंकियों के लिए भी बहाए थे आंसू
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव' के विमोचन से पहले हाल ही में एक ब्रिटिश अखबार को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने 6 दिसंबर 1992 की घटना को याद करते हुए बताया कि उस दिन जब उन्होंने टीवी पर बाबरी मस्जिद को टूटते हुए देखा था, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। उन्होंने बताया कि 'वह ऐसा दिन था जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती। इस घटना ने मुझे अहसास दिलाया था कि भारत को अपने धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को बचाए रखने के लिए 'एक लंबी लड़ाई' लड़नी होगी।' सोनिया गांधी के इस बयान ने देश की राजनीति में खलबली मचा दी है और इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी भड़क गई है। इस बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और सोनिया पर बाबर की समर्थक और राम विरोधी होने का आरोप लगाया है। पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.