नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी और टीएमसी नेता रहे हुमायूं कबीर एक बार फिर चर्चा में हैं। कोलकाता पुलिस ने उन्हें कैमक स्ट्रीट पर हुई झड़प के मामले में समन भेजा है। टीएमसी सासंद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय से बिलबोर्ड हटाने के दौरान यह झड़प हुई थी। शेक्सपियर सरणी थाने की पुलिस ने कोलकाता के कसबा वाले हुमायूं कबीर के घर पहुंचकर उन्हें समन दिया है। इससे पहले भी पुलिस दो बार उनके घर पर गई थी लेकिन उस समय वह अपने घर पर मौजूद नहीं थे।बिलबोर्ड हटाने के दौरान झड़प का मामला सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हुमायूं कबीर ने पुलिस से बताया है कि वह सोमवार को थाने पहुंचेंगे। दरअसल 27 अगस्त को कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थिति टीएमसी के कार्यालय की छत पर लगे अवैध बिलबोर्ड को हटाने के लिए पुलिस औ...