शामली, अप्रैल 17 -- बाबरी। बाबरी गांव के दो युवक दिल्ली से बाइक द्वारा दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कोरिडोर हाइवे से वापस घर लौट रहे थे।बागपत क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा साथी गंभीर घायल हो गया। गुरुवार की देर रात करीब 10 बजे कस्बा टिकरी बागपत के समीप दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर मार्ग पर उनकी बाईक विपरीत दिशा से आ रहे हाइड्रा वाहन से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान नंदकिशोर उर्फ राहुल (खट्टा)30 वर्ष निवासी बागपत की मौत हो गई। जबकि उसका साथी आशु चौधरी पुत्र करण सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.