बाबतपुर एयरपोर्ट मार्ग बनने लगा सिक्सलेन
वाराणसी, जुलाई 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण शुरू हो गया है। यह मार्ग सिक्सलेन बनेगा। इससे न सिर्फ एयरपोर्ट जाने वाले विमान यात्रियों को सहूलियत होगी बल्कि यहां से मंगारी, चोलापुर, सिंधोरा जाने में भी आसानी होगी। नेशनल हाइवे संख्या-56 (वाराणसी-लखनऊ मार्ग) से एयरपोर्ट के मुख्य द्वार तक 970 मीटर लम्बाई में सड़क सिक्सलेन बन रही है। अभी इसकी चौड़ाई 20 से 22 मीटर है। अब इसे 44.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नेशनल हाइवे छोर से पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) ने काम शुरू कर दिया है। फिलहाल पटरियों की खोदाई की जा रही है और गिट्टी भरकर उसकी लेवलिंग (समतलीकरण) भी हो रही है。 यह भी पढ़ें- Moradabad News: हाईवे: दिवाली तक केडीआरपी फोर ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.