संतकबीरनगर, दिसम्बर 9 -- संतकबीरनगर, विधि संवाददाता। मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में बाप बेटे समेत चार आरोपियों को अपराध स्वीकार करने पर सिविल जज सीनियर डिवीजन व एसीजेएम संजय राज पाण्डेय की कोर्ट ने दोषसिद्ध करार देते हुए कोर्ट उठने तक की सजा सुनाई। कोर्ट ने आरोपी कोईल व त्रिभुवन तथा पिता अरुण चन्द्र मिश्र व बेटा कबीर चन्द्र मिश्र प्रत्येक पर सजा के अतिरिक्त तीन-तीन हजार रुपए कुल 12 हजार रुपए का अर्थदण्ड भी लगाया है। अर्थदण्ड का भुगतान न करने पर प्रत्येक आरोपी को 30-30 दिन की अतिरिक्त साधारण सजा भुगतनी होगी। सहायक अभियोजन अधिकारी विमल मिश्र ने बताया कि पहला प्रकरण ककरहियापार थाना बखिरा का है। मामले में आरोपी त्रिभुवन पुत्र विशुन व कोईल पुत्र ज्ञानदास के विरुद्ध वर्ष 2004 में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का अभियोग पंजीकृत कराया गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.