हापुड़, नवम्बर 21 -- क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी जफर अली ने बताया कि मंगलवार को उसका भाई कमर अली के साथ दवाई लेकर दुकान से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के चौराहे पर पहुंचा तो गांव निवासी हसीन, नसीम, कलीम, शान मोहम्मद ने उनको रोक कर गाली गलौज की। पीड़ित ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.