नोएडा, फरवरी 5 -- दादरी, संवाददाता। जारचा कोतवाली क्षेत्र के उपरालसी गांव में बाप-बेटे ने एक महिला पर फावड़े से हमला कर दिया। महिला को शरीर में कई जगह चोटें आईं। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुनील की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सुनील ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह उसकी मां संतोष अपने एक भूखंड में कुछ काम कर रही थी। इसी बीच पड़ोस के रहने वाले ललित और बबली ने संतोष पर फावड़े से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जान से करने के नियत से हमला किया। इसके बाद धमकी देकर भाग गए। अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी बाप-बेटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.