बाप-बेटे को मारने का इंतजाम हो गया है, बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को फोन पर मिली धमकी
नई दिल्ली, जून 17 -- पूर्व सांसद और बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह और उनके बेटे विधायक प्रतीक भूषण को जान से मारने की धमकी मिली है। प्रतीक भूषण के फोन पर किसी ने कॉल करके कहा कि बाप-बेटे को मारने का इंतजाम हो गया है। विधायक प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमकी वाली कॉल राजस्थान के अलवर से आई है। पुलिस सर्विलांस और राजस्थान पुलिस की मदद से आगे की कार्रवाई में जुटी है।14 जून को आई थी धमकी भरी कॉल मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना 14 जून की है। विधायक प्रतीक भूषण सिंह के निजी मोबाइल नंबर पर कॉल आई। फोन उठाने पर दूसरी तरफ से बात कर रहे व्यक्ति ने विधायक और उनके पिता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। धमकी की गंभीरता को देखते हुए विधायक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.