बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना क्षेत्र के सूफीनगर मोहल्ले में गुरुवार को बदमाशों ने बाप-बेटे को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। बाद में इलाज के दौरान मो. सोहन की मौत हो गयी थी। इस मामले के मुख्य आरोपित सूफीनगर मोहल्ला निवासी बेचू मियां उर्फ लंगड़ा ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी चल रही थी। पुलिस की टीम नवादा में भी कैम्प कर रही थी। पुलिस दबिश से घबराकर उसने सरेंडर कर दिया है। इस मामले में एक अन्य नामजद अभियुक्त मन्नु फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...