फरीदाबाद, जून 9 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। नचौली-खेड़ी रोड पर पिता-पुत्र पर लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर हाथ-पैर तोड़ने के मामले में अपराध शाखा, सेंट्रल की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिसने आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ढेकोला गांव निवासी दीपक और अमित के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गुरुग्राम नहर सेक्टर-8 के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ के बाद जानकारी सामने आई है कि आरोपी दीपक और शिकायतकर्ता तरुण के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमले की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया था।अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से घटना में शामिल अन्य साथियों, हथियारों और वारदा...