बाप-बेटे की मौत से कोहराम, जेल में बंद पुत्र से मिलकर लौटते पिता समेत 3 को डंपर ने कुचल दिया
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- Road Accident 2 Died in Bihar: बिहार के आरा में बेकाबू डंपर ने बाइक पर सवार तीन लोगों को कुचल दिया जिसमें दो की मौत हो गई। मरने वाले बाप और बेटे थे जबकि घायल युवक उनका पड़ोसी है। मृतकों की पहचान अशोक कुमार सिंह, 56 वर्ष और मुनमुन सिंह 32 वर्ष के रूप में की गयी है। घायल छोटू कुमार 21 वर्ष उनके गांव का युवक है। अशोक सिंह जेल में बंद अपने बेटे से मिलकर लौट रहे थे। घटना बुधवार को आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के समीप घटी। पुलिस हादसे के लिए जिम्मेदार डंपर और उसके ड्राइवर की तलाश कर रही है। मृतक इमादपुर थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव के निवासी थे। हादसे में अशोक कुमार सिंह और उनके एक बेटे की मौत से पूरा परिवार बिखर गया है। एक साथ पिता-पुत्र की मौत से गांव में भी मातम पसर गया है। बताया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.