नई दिल्ली, अगस्त 10 -- Father Daughter death in Sasaram: बिहार के सासाराम में पिता और बेटी की मौत हो गई। गुप्ता धाम जाने के दौरान रविवार को नहर में बाइक गिरने से आसाम राइफल्स के जवान राम प्रकाश राम और उनकी 17 वर्षीय बेटी सोनाली कुमारी दोनों डूब गए। हादसे के बाद दोनों की तलाश में पुलिस और स्थानीय गोताखोर जुटे रहे। सोमवार को पिता और पुत्री के शव अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नहर से बरामद किए गए। एक साथ दो मौतों की खबर मिलते ही तिलई गांव में मातम पसर गया और परिजनों में कोहराम मच गया। तिलई गांव निवासी रामप्रकाश राम आसाम राइफल्स में जवान थे और इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे। रविवार को वह अपनी बेटी सोनाली के साथ बाइक से गुप्ता धाम जाने के लिए निकले थे। संझौली थाना क्षेत्र में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। बाइक के नहर में गिरते ही दोन...