प्रधान संवाददाता, अप्रैल 22 -- बिहार में एक दरिंदे पिता ने पांच साल के बेटे को जमीन पर पटककर मार डाला है। इस खौफनाक वारदात के बारे में जिसने भी सुना हो दंग है। बताया जा रहा है कि बिहार में बांका जिले के मदौड़ा में घटित हुई। आरोपी पिता चमचम मंडल को बरारी पुलिस ने हिरासत में ले रखा है और बांका पुलिस को सूचित किया गया है। इधर मृतक पांच साल के रोहित कुमार की मां पूनम देवी ने भागलपुर जिले के मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान में बताया है कि पोखड़िया के उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया था। एक महीने पहले वह बच्चों संग मदौड़ा मायके आ गई थी। भाई की शादी थी। उसका पति बिना बुलाए मंगलवार सुबह उसके मायके आ गया। पांच साल के बेटे रोहित को गोद में उठाकर बोला कि बहियार से टॉयलेट करके आ रहे हैं। एक किमी दूर ले जाकर पति ने बेटे को पटक दिया जिससे वह गं...