गोपालगंज, अप्रैल 6 -- Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के कटेया थाना क्षेत्र के गौरा गांव में एक पिता ने अपनी ही 19 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है, जिससे पिता काफी समय से नाराज चल रहा था। मृतका की पहचान जनार्दन कमकर की पुत्री मोनिका कुमारी के रूप में हुई है।घर में विवाद के बाद खोया आपा मिली जानकारी के अनुसार, जनार्दन कमकर को अपनी बेटी मोनिका के प्रेम संबंध के बारे में जानकारी मिली थी। इसे लेकर पिता और पुत्री के बीच पिछले कुछ दिनों से घर में अनबन चल रही थी। रविवार की देर शाम भी इसी बात को लेकर घर में जोरदार विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने गुस्से में अपना आपा खो दिया और घर में रखी लोहे की एक भारी रॉड उ...