कुशीनगर, मई 15 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर झुरिया के माफी टोला में गुरुवार की देर रात घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद कलयुगी बेटे ने अपने पिता के सीने में त्रिशूल घोंपकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घरेलू विवाद की शुरुआत माफी टोला निवासी 55 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह गुरुवार की रात परिवार के साथ भोजन कर रहे थे। खाना खाने के बाद बर्तन धोने की बात को लेकर घर में विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान पिता और छोटे बेटे 25 वर्षीय राधेश्याम सिंह के बीच कहासुनी बढ़ गई। परिजनों के अनुसार, दोनों ही शराब के नशे में थे और आये दिन घर में विवाद होता रहता था। विवाद बढ़ने पर गुस्से...