संतकबीरनगर, अप्रैल 10 -- संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। आजमगढ़ के पकड़े गए आरोपी कमलेश यादव का अवैध असलहों से पुराना नाता है। पूर्व में इसकी कलई आजमगढ़ में खुली थी। एटीएस और आजमगढ़ की पुलिस ने काफी संख्या में अवैध असलहा भी बरामद किया था। जांच में कमलेश यादव और उसके पिता रामशब्द यादव उर्फ मंत्री यादव के एक बड़े सिंडीकेट की कलई खुली थी। आजमगढ़ कोतवाली पुलिस ने बाप-बेटे और अन्य पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। यहीं से इनके धंधे के संचालन की भी जानकारी पुलिस को पता चली थी।एसओजी प्रभारी अजय कुमार सिंह के मुताबिक आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रसीदाबाद के रहने वाले पकड़े गए अवैध असलहा सप्लायर कमलेश यादव का नाम पहली बार अपराध जगत में 2019 में आया था। वर्ष 2021 में गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में कमलेश यादव अपन...