इंदौर, मार्च 27 -- इंदौर में पेंटहाउस विवाद मामले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। घटना के समय वहां मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि सबकुछ बस कुछ सेकेंड में हुआ। वहीं बताया ये भी जा रहा है कि पेंटहाउस के मालिक ने ही अपने बेटे को लोगों पर गाड़ी चढ़ाने के लिए कहा था। दरअसल यहां एक रिहायशी इलाके में एक पेंटहाउस को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये विवाद इतना भयाक रूप ले लेगा कि इसमें एक महिला की मौत हो जाएगी। बुधवार को पेंटहाउस के मालिक इस विवाद के चलते इस कदर बौखला गए कि मालिक के बेटे ने एक महिला को अपनी कार से टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई। मामला पेंटहाउस की गतिविधियों को लेकर शुरू हुआ था, जिस पर अन्य निवासियों को आपत्ति थी। विवाद बढ़ने पर पेंटहाउस मालिक कुलदीप चौधरी ने ...