रुडकी, फरवरी 16 -- लक्सर संवाददाता। लोग अपने बच्चों का भविष्य संवारने को क्या कुछ नहीं करते, लेकिन लक्सर में एक व्यक्ति ने अपने पांचों बच्चों को भीख मांगने के काम पर लगा दिया। इनमें से 12 वर्ष का एक बच्चा गायब हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की तो मामला सामने आया। पुलिस ने बच्चा बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। रविवार की शाम लक्सर क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसका 12 साल का बेटा फरमान सुबह से लापता है। काफी ढूंढने पर उसका पता नहीं चल रहा है। मामला छोटे बच्चे का होने की वजह से पुलिस ने पिता की तहरीर पर तत्काल अपहरण का मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.