गोरखपुर, जून 25 -- पीपीगंज। बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा बीए एवं बीकॉम प्रथम सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर स्तर पर एमए हिंदी, भूगोल, समाजशास्त्र एवं गृह विज्ञान एवं एम कॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 30 जून 2026 तक महाविद्यालय कार्यालय में संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- इग्नू अध्ययन केंद्र खटीमा में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...