बापू मॉल की दुकानों के आंवटन को लेकर भड़के व्यापारी,सौंपा ज्ञापन
रामपुर, मई 12 -- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने सोमवार को नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने तिलक नगर कॉलोनी कार्यालय से कलक्ट्रेट तक मार्च कर नगर मजिस्ट्रेट सालिक राम को एक ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने नगर पालिका पर शहर के विकास में बाधा डालने और जनसमस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- निजी विद्यालयों के विरोध में व्यापार मंडल ने दी पदयात्रा की चेतावनी नगरपालिका की समस्याएं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि नगर पालिका परिषद जनता और व्यापारी समाज की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रही है, जिससे शहर का विकास रुक रहा है। 24.96 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बापू मॉल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बापू मॉल पिछले 13 वर्ष से बनकर तैयार है, लेकिन नगर पालिका ने इसे अब तक शुरू न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.