रामपुर, मई 2 -- रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय पर शनिवार को बैठक का आयोजन किया। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बापू मॉल का निर्माण हुए भी लगभग 14 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। व्यापार मंडल द्वारा नगर पालिका से बापू मॉल की दुकानों का आवंटन करने के लिए अनुरोध किया था। लेकिन आज तक बापू माल की दुकानों का पूर्ण रुप से आंवटन नहीं हो पाया है। जल्द से जल्द बापू मॉल की दुकानों का आवंटन हो। उन्होंने कहा कि रामपुर में उद्योग धंधों का अभाव है साथ ही बेरोजगारी चरम सीमा पर है। लोग तपती धूप में ठेले चला कर परेशानी उठा रहे हैं और गरीब फुटकर व्यापारी जगह-जगह चबूतरे पर बैठे हुए सड़कों की धूल फाक रहे हैं। लेकिन उनको नगर पालिका की दुकानें नहीं मिल पा रही हैं। नगर पालिका चेयरमैन सना माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.