गाजीपुर, जून 6 -- सादात। यूपी उच्च शिक्षा विभाग के प्रमाण पोर्टल द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में बापू महाविद्यालय, सादात ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए निजी महाविद्यालयों की श्रेणी में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की समग्र रैंकिंग में संस्थान को चौथा स्थान मिला है। यह रैंकिंग शैक्षणिक, प्रशासनिक और छात्रहित से जुड़े 44 मानकों के आधार पर निर्धारित की जाती है। प्रबंधक रामपूजन सिंह ने इसे गुणवत्ता आधारित शिक्षा और अनुशासित वातावरण का परिणाम बताया। प्राचार्य प्रो. त्रिवेणी सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों को आधुनिक एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

हिंदी हिन...