मेरठ, मई 4 -- सीसीएसयू कैंपस में गुजरात दिवस पर जारी बापू बाजार सोमवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह का शुभारंभ रजिस्ट्रार डॉ. अनिल यादव ने किया। ललित कला संस्थान, साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद एवं विश्व नारी अभ्युदय संगठन मेरठ चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस बापू बाजार में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित किया। संयोजिका प्रो. अलका तिवारी ने कहा कि 30 अप्रैल से शुरू हुए इस बापू बाजार ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच दिया। बापू बाजार में गुजरात की समृद्ध लोक संस्कृति एवं पारंपरिक कलाएं प्रदर्शित हुईं। इसमें कच्छ की लिप्पन कला, गुजरात का मिरर वर्क, बंधेज एवं अन्य हस्तशिल्पों को छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शित किया। यह भी पढ़ें- जनजातीय सांस्कृतिक आयामों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी रजिस्ट्रार डॉ. अनिल यादव ने कहा कि इन सम...