रिषिकेष, मार्च 10 -- गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के बापूग्राम सहित अन्य क्षेत्रों में वन विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई का महत्वपूर्ण मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के बापूग्राम का प्रकरण वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। वर्ष 2018 में इस क्षेत्र को नगर पालिका ऋषिकेश के क्षेत्राधिकार में सम्मिलित किया गया, जिसके बाद यहां के कई वार्ड नगर निगम के अंतर्गत आ गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार इस क्षेत्र की जनसंख्या लगभग 25 हजार थी, लेकिन वर्तमान में यहां की आबादी तेजी से बढ़ी है। अनुमानतः आज लगभग 15 हजार परिवार और करीब 60 हजार लोग यह...