बापू को संगीतमय नमन : इंडियन ओशन ने नए अंदाज़ में पेश किया 'वैष्णव जन'
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर देश के प्रतिष्ठित फ्यूजन-रॉक बैंड 'इंडियन ओशन' ने बापू को एक बेहद अनूठी और संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की है। बैंड ने महात्मा गांधी के प्रिय और कालजयी भजन 'वैष्णव जन तो तेने कहिये' को अपने नए और समकालीन अंदाज में रिलीज किया है, जिसे संगीत प्रेमियों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। 15वीं सदी में संत नरसिंह मेहता द्वारा रचित इस गुजराती रचना को बैंड ने मूल लोक धुन के साथ मिलाकर तैयार किया है। इस नए वर्जन की सबसे बड़ी खासियत इसके साथ जोड़ी गई अतिरिक्त हिंदी पंक्तियां हैं, जो बापू के सत्य, अहिंसा और मानवता के सिद्धांतों को रेखांकित करती हैं। गीत के बोल 'माटी की काया है तेरी, कर्मों से इसको ढाल ले' सीधे श्रोताओं के दिलों को छूते हैं। इसमें बापू के अहिंसा रूपी शस्त्र और '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.