बापू के विचार मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे : हेमंत सोरेन
रांची, अक्टूबर 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी लोग यहां एकत्रित होकर राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज देश की दो महान विभूतियों की जयंती है और यह दिन भारत के इतिहास में ऐसा है, जिसे जब तक देश रहेगा, कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बापू के विचार और उनका जीवन दर्शन युगों-युगों तक मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। यह भी पढ़ें- उपायुक्त ने बापू वाटिका में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि राज्य सरकार बापू के सिद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.