वाराणसी, जनवरी 31 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर काशी विद्यापीठ में उनका स्मरण किया गया। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने 'बापू कक्ष' और पंत प्रशासनिक भवन में गांधी प्रतिमा पर विश्वविद्यालय परिवार सहित श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद गांधी अध्ययन पीठ सभागार में प्रार्थना सभा आयोजित हुई। यूपी कॉलेज में भी सर्वोदय दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। प्रार्थना सभा में कुलपति प्रो. त्यागी ने कहा कि बापू के स्वदेशी और मानव सेवा के विचारों को राष्ट्ररत्न शिव प्रसाद गुप्त एवं भारतरत्न डॉ. भगवान दास ने काशी विद्यापीठ के रूप में साकार किया। बापू की प्रेरणा और आदर्शों पर स्थापित यह विश्वविद्यालय आज भी उनके दिखाए मार्ग पर अग्रसर है, जिसका उदाहरण 100 से अधिक कुष्ठ रोगियों को गोद लेने का सेवा प्रकल्प है। कुलपति ने काशी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.