मोतिहारी, सितम्बर 17 -- मोतिहारी ,हिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन व जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर की शाम बापूधाम मोतिहारी और अमृत भारत रेलवे स्टेशन चकिया में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर बुधवार को मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर स्थानीय सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री ने रेलवे यात्री संघ एवं रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की । बैठक में उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शाम छह बजे से साढ़े छह बजे के बीच बापूधाम मोतिहारी के विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन परिसर में पांच हजार तथा अमृत भारत रेलवे स्टेशन चकिया में पांच हजार दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। दोनों स्टेशनों पर कुल 10 हजार दीप जलाकर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश ...